web
analytics

Call for Appointment

+91 89709 34698
+91 97392 08007
+91 88800 41775

Consultation Timing

11:00 AM to 01:00 PM
04:00 PM to 07:00 PM
रविवार छुट्टी

English Version | ಕನ್ನಡ ಆವೃತ್ತಿ | हिंदी संस्करण

पुरुष महिला यौन समस्याएं

रॉय हेल्थ & स्पेशलिटी क्लिनिक

NO: 4177, सुब्रमनिया नगर, राजाजीनगर

13 मेइन, 9 क्रॉस, नई कनारा बैंक के पास

बैंगलोर – 560010 – कर्नाटक – इंडिया

मोबाइल: (+91) 8970934698

ईमेल: rh.clinic70@gmail.com

आज पूरी दुनिया यौन‍रोगों से पीड़ित है। भारत में ही करीब बीस करोड़ व्यक्तियों के यौन विकारों से पीड़ित होने की संभावना है।

ऐसे मामलों में दिक्कत यह होती है कि रोगी खुद इसे प्रकट नहीं करना चाहता पुरुष यदि जल्द ही अपने खान-पान की आदतों में सुधार नहीं लाते हैं और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाते हैं… तो अगलेय कुछ सैलून में दुनिया में सबसे ज्यादा सेक्स समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति भारत में होंगे। यह चेतावनी भले ही अच्छी नहीं लगे लेकिन यह कड़वी सच्चाई है कि एशिया में सबसे ज्यादा सेक्स समस्याओं के शिकार सर्वाधिक व्यक्ति भारत में हैं।

पुरुष के लिंग में उत्तेजना न आना, उत्तेजना आकर शीघ्र ही खत्म हो जाना, उत्तेजना आते ही वीर्य निकल जाना आदि पुरुषों में सेक्स समस्याओं के लक्षण हैं।

इस प्रकार की परिस्थिति में पुरुष, स्त्री के संपर्क में आने से कतराता है या आता भी है तो शर्म महसूस करता है।

यौनपरक सम्भोग में पर्याप्त आन्न्द पाने के लिए जब पुरूष का लिंग खड़ा नहीं हो पाता या खड़ा होकर रूक नहीं पाता तो उसे नपुंसकता भी कहते हैं जोकि पुरुषों के लियें सेक्स समस्या का एक खतरनाक स्तर होता है जिसको शीघ्र दूर करना अत्यंत आवश्यक है।

पुरुष के वीर्य में शुक्राणु होते हैं। ये शुक्राणु स्त्री के डिम्बाणु को निषेचित कर गर्भ धारण के लिये जिम्मेदार होते हैं। वीर्य में इन शुक्राणुओं की तादाद कम होने को शुक्राणु अल्पता की स्थिति कहा जाता है। शुक्राणु अल्पता को ओलिगोस्पर्मिया कहते हैं।

लेकिन अगर वीर्य में शुक्राणुओं की मौजूदगी ही नहीं है तो इसे एज़ूस्पर्मिया संज्ञा दी जाती है। ऐसे पुरुष संतान पैदा करने योग्य नहीं होते हैं। यह भी पुरुषों के लिए एक गंभीर सेक्स समस्या है पुरुषों के लिये यौन सक्रियता काल महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा लंबा होता है।

जो लोग ज्यादा सेक्स सक्रिय रहते हैं उनके अधिक स्वस्थ रहने की उम्मीद ज्यादा रहती है। पुरुषों में अच्छे स्वास्थ्य का संबंध उनकी यौन सक्रियता से जुडा रहता है। समान स्वस्थ यौन संबंध पुरुषों और महिलाओं में एक समान नहीं होते हैं।

अगर एक पुरुष ५५ साल की उम्र तक पूरी तरह स्वस्थ है और यौन सक्रियता कायम है तो उसके जीवन में यौन सक्रियता ५-७ साल और बढ जाया करती है।

ज्यादातर पुरुषों में जीवन के विभिन्न समय पर यौन शिथिलता निर्मित हो जाती है। बहुधा, यह पुरुष के जीवन में कठिनाई का समय होता है। कई पुरुषों में, इन समस्याओं का कारण तनाव, थकान, चिकित्सीय मुद्दे या किसी कार्य या जीवन के किसी अन्य पहलू में व्यस्त होने जैसा अस्थायी होता है।

कई पुरुषों के लिए सेक्स एक संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि किसी भी प्रकार की सेक्स समस्या से उनकी मर्दानगी पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है। आत्म संदेह किसी भी तरह की यौन समस्या में इजाफा कर देता है जिससे बहुधा अयोग्यता की भावना आ जाती है।

किसी पुरुष की मर्दानगी और उसके यौन आकर्षण का उत्तेजना की गुणवत्ता, यौन इच्छाओं या स्खलन रोकने की क्षमता से कोई संबंध नहीं है। यौन समस्या कोई गंभीर, या चिंता उपजाने वाली स्थिति नहीं है।

पुरुषों में सेक्स समस्याओं की बात आते ही सबसे पहले उन लोगों पर ध्यान जाता है, जो चाह कर भी सेक्स में रुचि नहीं ले पाते हैं या जिनकी सेक्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती।

सेक्स क्षमता में कमी पुरुषों में आम समस्या बन चुकी है। इसके वास्तविक कारण होते हैं सेक्स हॉरमोन टेस्टोस्टेरोन की कमी।

पुरुषों में 40 की उम्र के पार होने पर रक्त में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में कमी आना एक आम बात है। हार्मोन में कमी उम्र के साथ जुड़ी समस्या है लेकिन कुछ लोग अपनी उम्र की शुरुआत में ही इससे पीड़ित हो जाते हैं।

यौन समस्याओं में सबसे आम समस्या है पुरुषों में शीघ्रपतन।

सेक्स क्रिया के दौरान पुरुष स्खलन होने के साथ ही पुरुष की उत्तेजना शांत हो जाती है फिर चाहे उसकी महिला साथी की कामोत्तेजना शांत न भी हो।

ज्यादातर लोगों में सेक्स में दिलचस्पी खत्म होने का सबसे बड़ा कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी लिंग की मांसपेशियां कमजोर पड़ना है।

बहुत से लोगों को यह भम्र हो जाता है कि एक उम्र के बाद शरीर में सेक्स शक्ति में कमी आ जाती है।

लेकिन ये धारणा गलत है क्योंकि यदि इस उम्र के पुरुष अपने स्वास्थ्य की ठीक प्रकार से देखभाल करते हैं तो वह सेक्स का आनन्द उसी प्रकार से ले सकते हैं, जिस प्रकार से एक युवा पुरुष सेक्स क्रिया का आनन्द लेता है।

पुरुषों की यौन समस्याएं जीवन के किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अधिक हो सकती हैं। अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निम्नलिखित कारण हो सकते है:-

शारीरक कारण

हृदय रोग और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं

शराब का दुरूपयोग

दवाओं का दुरूपयोग

इलाज के साइड इफ़ेक्ट

कुछ एंटीडेप्रेसेंट्स

यौन प्रदर्शन पर चिंता या यौन प्रदर्शन के बारे में अवास्तविक उम्मीदें

रिश्ते की समस्याएं

महिलाओं में यौन समस्याएं आम हैं। अनुमान है कि युवा और मध्यम आयु वर्ग की लगभग एक-तिहाई महिलाओं और अधिक उम्र की आधी से ज्यादा महिलाओं को यौन समस्याएं प्रभावित करती हैं।

महिलाओं की यौन समस्याओं के निम्नलिखित मुख्य प्रकार हैं।

यौन इच्छा या उत्तेजना का अभाव:- यौन इच्छा या सेक्स ड्राइव की कमी अक्सर कामेच्छा के अभाव के रूप में वर्णित की जाती है और कई महिलाएं विभिन्न प्रकार के लक्षणों का अनुभव कर सकती हैं। यौन उत्तेजना की कमी का परिणाम योनि में लुब्रिकेशन की कमी, संबंधों में चिंता या ख़राब स्वास्थ्य के रूप में सामने आ सकता है।

यौन इच्छा की कमी और यौन उत्तेजना की कमी अक्सर एक साथ होते हैं। एक का इलाज अक्सर दूसरे में सुधार करता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने चिकित्सक को उन सभी लक्षणों का ब्यौरा दे जिनको आप महसूस करते हैं, क्योंकि इलाज के लिए विभिन्न प्रकार के उपचार उपलब्ध हैं।

चरम-सुख (ओर्गास्म) प्राप्त करने में समस्याएं:- इसमें कभी भी चरम-सुख (ओर्गास्म) न प्राप्त करना, ओर्गास्म में विलम्ब या ओर्गास्म की अनियमितता और ओर्गास्म संवेदनाओं की ताकत में कमी को शामिल किया जाता है। हालाँकि, कुछ महिलाओं को सेक्स का आनंद लेने के लिए ओर्गास्म प्राप्त करने की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन कुछ महिलाओं और उनके यौन साथी के लिए यह समस्या हो सकती है।

सेक्स के दौरान या बाद में दर्द:- कुछ महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है यह योनि में लुब्रिकेशन की कमी के कारण और प्रवेश से पहले अपर्याप्त फोरप्ले के कारण हो सकता है। यह एक समस्या बन सकती है और एक महिला यौन अंतरंग होने या सेक्स का मजा लेना मजबूरन बंद सकती है।

इंसानों में यौन समस्याओं के कारण बहुत ही विविध और जटिल हैं। कुछ समस्याएं एक साधारण, प्रतिवर्ती शारीरिक समस्या से जुड़ी हुई होती हैं वहीं कुछ समस्याएं अधिक गंभीर चिकित्सा स्थितियों, जीवन की मुश्किलों या भावनात्मक समस्याओं के कारण हो सकती हैं।

इंसानों में यौन समस्याओं के कारण बहुत ही विविध और जटिल हैं। कुछ समस्याएं एक साधारण, प्रतिवर्ती शारीरिक समस्या से जुड़ी हुई होती हैं वहीं कुछ समस्याएं अधिक गंभीर चिकित्सा स्थितियों, जीवन की मुश्किलों या भावनात्मक समस्याओं के कारण हो सकती हैं।

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाइयों में यौन समस्याओं के लिए सबसे अधिक हर्बल उपचार होते हैं।

आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा उपचार में कोई साइड इफेक्ट नहीं है। क्योंकि आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं में केवल जड़ी-बूटियों को ही शामिल किया जाता है।

यह 1970 से रॉय हेल्थ एंड स्पेशलिटी क्लिनिक डॉक्टरों द्वारा विकसित एक सफल चिकित्सा उपचार है।

हमारे डॉक्टरों द्वारा विकसित किये गए सफल हर्बल मेडिसिन और हमारे वरिष्ठ डॉक्टरों के सेक्स परामर्श से लाखों पुरुष और महिला सफलतापूर्वक इलाज हासिल कर चुकें है।

हम आपके यौन समस्याओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन सलाह प्रदान करते हैं।

Head Office Location

Head Office Address

NAVAYAVVANA DISPENSARY
25/8, 1st Cross
Ground Floor
Sampige Apartment
Malleshwaram
Bangalore. 560003
Mob: +91 8880041775
EMAIL : info@roydoctor.com
Send Whatsapp

Online Consultation

Your Name *

Your Age *

Gender *

Your Marital Status *

Your Weight

Your Height

City *

Country *

Your Phone Number *

Your Email *

Required Treatment *



Copyright © Navayavvana Dispensary, All Rights Reserved.